हैदराबाद के रहने वाले 8 साल के लड़के ने देश का नाम रोशन किया हैं। इस लड़के ने आस्ट्रे लिया के सबसे ऊंचे पहाड़ Mount Kosciuszko की चढ़ाई करने में सफलता हासिल की हैं। बता दे , इससे पहले समन्यु पोठुराजू ने अफ्रीका की सबसे ऊँची पर चढ़ाई की थी। 8 साल के बच्चे के साथ माँ लवन्या , बहन सहित 5 लोगों की टीम के साथ 12 दिसम्बर को Mount Kosciuszko के टॉप पर पहुँचे। समन्यु 8 साल के और वो अब तक 4 पहाड़ चढ़ चुके हैं।
समन्यु ने भविष्य में पहाढ़़ पर चढ़ने वाली योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होनें कहा कि उसका इरादा जापान में मौजूद माउंट फुजी पर चढ़ने का इरादा हैं। समन्यु ने ये भी कहा कि वो बड़े होकर एयर फोर्स ऑफिसर बनने चाहता हैं। तेलंगाना की एक हैंडलुम कम्पनी को भी समन्यु ने प्रमोट किया है। समन्यु और बाकी के सदस्य ने पहाड़ पर चढ़ने के दौरान इस हैंडलुम के कपड़े पहने थे।
उसकी मां ने कहा कि किसी भी पहाड़ पर चढ़ने से पहले उनकी टीम पहले योजना तैयार करती हैं फिर आगे बढ़ती हैं। आपको बता दे , इससे पहले समन्यु और उनकी टीम ने तंजानिया के किलीमान्जारों के उहुरु चोटी पर चढ़े थे। उन्होनें 2 अप्रेल 2018 को सम्रुद्र तल से 5895 मीटर की ऊँचाई पर तिरंगा भी लहराया था। समन्यु ने कहा कि उन्हें उनके कोच और उनकी माँ से ये सब करने की प्रेरणा मिली हैं।