हाथ थे मिले की जुल्फे चांद की सवार दूँ। जावेद हबीब के हाथों में कुछ ऐसा ही जादू है। वो हेयर स्टाइलिंग की दुनिया के सबसे रोशन सितारे है। यू तो देशभर में मॉडर्न सलूनो की भरमार है लेकिन ऐसे लोग न के बराबर है, जो बालों की बारीकियों को बखूबी समझते है।
जब भी हेयर स्टाइलिंग की बात आती है तो हमारी जुबान पर सबसे पहले जावेद हबीब का नाम आता है। जावेद ही नही बल्कि उनके दादाजी नजीर अहमद भी जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट थे। उनके कस्टमर की लिस्ट में देशभर के जाने माने व्यक्ति ब्रिटिश शासन के अंतिम वायसराय लार्ड माउंटबेटन और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरूजैसे व्यक्ति भी शामिल है।

बता दे कि जावेद ने अपने करियर की शुरुआत जेएनयू से फ्रेंच लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट भी किया है। उन्होंने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टीनलिंग एन्ड ग्रूमिंग में2साल का डिप्लोमा भी किया था।
भारत मे कलर किए जानेवाले बालो का श्रय जावेद हबीब को जाता है। इतना ही नही जावेद की शोहरत की वजह से ही सनसिल्क ने उन्हेंअपना ब्रांड एम्बेसडर भी चुना है। जावेद का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जावेद के भारत के अलावा मलेशिया और नेपाल में भी इंस्टिट्यूट है।

जावेद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सबसे पहले बात तो बालो को सही काटना जरूरी है। इसके साथ ही बालों की सही देखरेख भी करे।जावेद हबीब ने ऐसे ही बालों को लेकर कई टीप्स भी दिए है।आइये जानते है उनके टाईप्स के
बारे में। 1.बालो की सही कटिंग करे।2. बाल हमेशा साफ करें। 3. अच्छे शेम्पू से बालों को धोए। 4. मेहंदी एक अच्छा कंडीशनर है। इसे उचित तरीके से प्रयोग में लाए।5.छोटे

बालों को मैनेज करना आसान होता है।इसलिए बहुत ज्यादा लंबे बालों की तुलना में छोटे बाल करें। 6. अधिक मात्रा में पानी पिएं। 7.तनाव से दूर रहें।